खगडि़या, जुलाई 9 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जदयू के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। शहर में निकाली गई रैली का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने किया। यह रैली आर्य समाज स्कूल के निकट से प्रारंभ होकर मेन रोड, मिल रोड, स्टेशन रोड, थाना रोड सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: आर्य समाज स्कूल स्थित शिव मंदिर के निकट समापन हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा "संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं, सही नाम कटे नहीं, फर्जी नाम जुटे नहीं, सीएम नीतीश ने दी आवाज, चलो सत्यापन कराएं आज और 2025 से 30, फिर से नीतीश जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए, जिससे पूरा शहर जन-जागृति के स्वर में गूंज उठा। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.