जमशेदपुर, नवम्बर 15 -- जमशेदपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जदयू उलीडीह थाना समिति की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उलीडीह आदिवासी हाई स्कूल के पास स्थित बिरसा स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया। नेताओं ने "भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें" के जयघोष के बीच उनके समाज सुधार, जनजागरण और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में दिए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा की शिक्षाएं आज भी संघर्ष, आत्मसम्मान और एकता की प्रेरणा देती हैं। जदयू प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि वे उनके आदर्शों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.