दरभंगा, अक्टूबर 16 -- दरभंगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इनमें दरभंगा जिले से भी चार प्रत्याशी शामिल हैं। इनमें समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विधायक प्रो. विनय चौधरी, जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल व अतिरेक कुमार शामिल हैं। ईश्वर मंडल व अतिरेक कुमार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मंत्री मदन सहनी को बहादुरपुर, विधायक प्रो. विनय चौधरी को बेनीपुर, जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल को दरभंगा ग्रामीण व अतिरेक कुमार को कुशेश्वरस्थान (सु) से टिकट मिला है। मंत्री मदन सहनी (54) बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर के निवासी हैं। वे स्व. विंदेश्वर सहनी के पुत्र हैं। उन्होंने लनामिवि के केएस कॉलेज से स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है। वे 2020 में बहादुरपुर से ही जदयू के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इससे पहले 2010 में भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.