पटना, मई 26 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को दिन में अचानक जदयू दफ्तर पहुंच गए। वहां उन्होंने 25 मिनट समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बढ़िया से काम करने की नसीहत भी दी और कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए खूब मेहनत करें। मुख्यमंत्री सुबह 11.15 बजे जदयू दफ्तर पहुंचे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विधानपार्षद संजय गांधी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन और किसान प्रकोष्ठ के मनोज कुमार भी वहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री कुछ देर तक दफ्तर परिसर में घूमने के बाद वे अपने कमरे में चले गए। वहां थोड़ी देर बैठे और पार्टी नेताओं से बातचीत की। फिर वहां से निकलकर बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी कार्यकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.