बांका, मार्च 24 -- शंभूगंज (बांका)। जदयू का संपर्क रथ रविवार को शंभूगंज बाजार पहुंचे। जिसमें महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर भारती मेहता ने महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं एवं आम - लोगों को जागरूक करने का काम किया। महिला प्रकोष्ठ के जदयू जिला अध्यक्ष मीनू सिंह ने बताया कि नीतीश सरकार में महिलाओं का मान - सम्मान काफी बढ़ा है। प्रखंड अध्यक्ष शांति देवी ने बताया कि नीतीश सरकार में विकास की नदियां बह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...