छपरा, फरवरी 24 -- जिला अध्यक्ष का चुनाव 1 मार्च को होगा छपरा, एक संवाददाता। जदयू के संगठनात्मक चुनाव में 16 प्रखंड अध्यक्ष लोकतांत्रिक तरीके से निर्विरोध निर्वाचित हुए। मालूम हो कि पिछले 21 से 23 फरवरी तक प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों का चुनाव संपन्न कराया । सारण जदयू के निर्वाचन पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह एवं जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार पटेल के देखरेख में जिला से नामित प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी व प्रखंड पर्यवेक्षकों द्वारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से 16 प्रखंड एवं 1 नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव कराकर प्रखंड अध्यक्षों के साथ जिला परिषद डेलिगेट की सूची सौंप दी है। जिसका अनुमोदन जिला निर्वाचन पदाधिकारी , पर्यवेक्षक एवं प्रदेश से नामित जिला पर्यवेक्षक द्वारा प्रदेश चुनाव पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिका...