नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- JDU Membership: सत्र 2025-28 के लिए जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के सदस्यता अभियान की शुरुआत शनिवार को हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पार्टी के प्रमुख नेताओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की। नीतीश कुमार को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने सदस्यता दिलाई तो संजय झा को नीतीश कुमार ने अपने हाथों से सदस्य बनाया। नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केसी त्यागी, विजय चौधरी, श्रवण कुमार समेत कई बड़े नेताओं को अपने हाथ से सदस्यता दिलाई। पार्टी इस बार एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। पटना स्थित जदयू कार्यालय में सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत के लिए का करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्टी ...