जमशेदपुर, जनवरी 15 -- जमशेदपुर। जदयू की ओर से सफाई व्यवस्था की मांग के समर्थन मानगो नगर निगम के सामने धरना व प्रदर्शन शुरू किया गया है। धरना जदयू नेता पप्पू सिंह के नेतृत्व में किया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि घर घर कचरा उठाव शत प्रतिशत इलाके से नहीं हो रहा है। सड़क किनारे कचरे के ढेर पड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कचरा उठाव की व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.