रामगढ़, फरवरी 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर निवासी नितेश ओझा को जनता दल युनाइटेड के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। इस पर नितेश ओझा ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका अक्षरश: पालन करते हुए पार्टी को और सशक्त बनाएंगे। स्थानीय अजय कुमार, अर्जुन गिरी, विजय यादव, मोनू नायक, रवि नायक, जुगेश भुईयां, राजेश भुईयां, अजय करमाली, रवि श्रीवास्त, पीयूष दुबे, साहिल ठाकुर, अंकित सिंहा, रजनीकांत सिंह, आशीष महतो, अजय महतो, दीपक यादव आदि ने नितेश ओझा को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...