लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। जड़ौरा में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में तैनात आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. हरि शंकर वर्मा एवं फार्मासिस्ट अनंग पाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आग की घटना से प्रभावित रोहन लाल वर्मा और उनके परिवार को औषधीय सहायता भी उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान कुल 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। चिकित्सा शिविर में बुखार, खांसी, दमा, अस्थमा एवं जोड़ रोग से पीड़ित मरीजों का विशेष रूप से उपचार किया गया। साथ ही बदलते मौसम को देखते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते ह...