विकासनगर, जुलाई 6 -- लगातार बारिश के चलते पहाड़ियों से भूस्खलन व पत्थर गिर रहे हैं। रविवार दोपहर कालसी से सहिया की ओर आ रहे लोडर वाहन पर कालसी चकराता मोटर मार्ग के जड़वाला के समीप पहाड़ी से बड़ा पत्थर सीधे वाहन के बोनट पर आ गिरा। जिससे वाहन का शीशा क्रैक हो गया। गनीमत रही कि वाहन चालक बाल-बाल बचा। कालसी की ओर से आ रहे पिकअप लोडर वाहन के चालक साहिल ने बताया कि वह सहिया सब्जी मंडी से सब्जी ले जाने के लिए आ रहे थे। दोपहर के समय जड़वाला के पास पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गाड़ी पर आ गिरा। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। पत्थर लगने से बोनट क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ शीशा क्रेक हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.