गोपालगंज, दिसम्बर 1 -- फुलवरिया। जटहां गांव में सोमवार की देर शाम मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में दो महिलाओं सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दो महिलाओं भोला कुमार सिंह की पत्नी गीता देवी और मैनेजर सिंह की पत्नी सिलवंती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया। मैनेजर सिंह और भोला कुमार सिंह को हल्की चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिलाओं की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...