टिहरी, जून 28 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति व बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को नालसा से संबंधित बाल संरक्षण, बाल कल्याण योजनाओं, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं ,संरक्षण के लिए 2015 लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन योजना, 2024 व 2025 साथी योजना की जानकारी दी। सचिव त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ किशोर न्याय अधिनियम के बारे में भी चर्चा की। किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष सिविल जज सीनियर डिवीजन मोहम्मद याकूब ने बाल हित व बाल संरक्षण हित में सभी संस्थाओं को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी संजय गौरव, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अमिता रावत, बालकृष्ण भट्ट, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार, सदस्य राजेंद्...