बक्सर, मार्च 22 -- बोले बक्सर पेज के लिए..., फोटो संख्या- बक्सर, निज संवाददाता। नगर के स्टेशन रोड स्थित कठहिया पुल के आगे पूरब तरफ जज कॉलोनी जाने वाला रास्ता पूरी तरह कच्चा है। जिससे इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को धूल और मिट्टी से परेशानी होती है। सनद रहे कि, मुख्य सड़क से जज कॉलोनी में जाने के लिए तो पक्की सड़क बनी है। लेकिन, कॉलोनी के बगल से गुजरने वाला रास्ता पूरी तरह कच्चा और धूल-मिट्टी से भरा है। वहीं, कॉलोनी में जारी निर्माण कार्य को लेकर कच्ची सड़क किनारे जहां-तहां गिट्टी भी गिराया गया है। यह रास्ता आगे चीनी मिल और बाइपास रोड को जोड़ता है। लिहाजा, पूरे दिन इस मार्ग से पैदल राहगीरों सहित बाइक, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का आवागमन लगा रहता है। इस दौरान, खासकर बुजुर्ग और एलर्जी रोगों से ग्रस्त लोगों को धूल से परेशानी होती है। दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.