प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित कान्हा श्याम होटल में दो साल पहले एक जज के भतीजे की सगाई के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह की सदस्य महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मध्य प्रदेश की बीना बाई पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोप है कि बीना बाई ने ही चोरी की वारदात में समारोह में रहते हुए रेकी की थी। पुलिस गिरोह के पांच आरोपियों को पहले भी जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, कान्हा श्याम होटल में 12 मई 2022 को जज के भतीजे की सगाई थी। सगाई के दौरान सोने के जेवरात, महंगे रत्न व मोबाइल चोरी हो गया था। म्योर रोड निवासी चंद्र प्रकाश केसरवानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले गिरोह के ज...