उन्नाव, मई 12 -- उन्नाव। वायुसेना में सेवाएं दे रहे शहर के हिन्दूखेड़ा निवासी अभिषेक त्रिपाठी के घर भाजपा की जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा पहुचीं। उन्होंने माँ निर्मला व पिता विशंभर त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। कहां की सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने गर्व महसूस कराया है। सिंदूर का बदला लिया। सेना में वायु सेना के अधिकारियों की भूमिका भी सराहनीय है। उनके जैसा बनने का जज्बा आज के युवाओ में पैदा हुआ है। देश वासियों को सेना के हर एक सैनिक पर गर्व है। सेना देश के नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तैयार रहती है। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है। उन्होंने हौसला अफ़जाई की। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, विमल द्विवेदी, संदीप पांडेय, दीपक, राजन शुक्ला व विजय त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.