नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिप्पणी के बाद पार्टी बैकफुट पर खड़ी दिखाई दे रही थी। अब कांग्रेस के आरोपों के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के उन नेताओं की सूची जारी की है, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से जजों की आलोचना की है। सरमा द्वारा लिखे गए इस पोस्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी शायराना अंदाज में जवाब दिया है। असम के मुख्यमंत्री ने लिखा कि भाजपा ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता और गरिमा को भारत के लोकतंत्र की आधारशिला के रूप में हमेशा सम्मान दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की टिप्पणी का जिक्र करते हुए सरमा ने लिखा कि दुबे और सांसद दिनेश शर्मा की टिप्पणी पार्टी के रुख को प्रदर्शित नहीं करती हैं। पार्टी अध्यक्ष ने इस पर अपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.