मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर/कटरा, हिन्दुस्तान टीम। जजुआर मध्य पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजू ठाकुर के पुत्र प्रकाश कुमार (17 वर्ष) को संदिग्ध स्थिति में जांघ में गोली लगी है। घायल प्रकाश को बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर जजुआर थाने की पुलिस ने गांव में पहुंच कर मामले की छानबीन की। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह घर पर होली खेल रहा था। उसका मित्र पिस्टल लेकर आया। उसका पिस्टल लेकर चेक कर रहा था। उसमें गोली लोड थी। फायर हो गया। गोली जांघ में आकर लगी। गोली लगते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। प्रकाश को लोग अस्पताल ले गए। इधर, ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि दोस्त के पिस्टल से गोली लगी है। घायल युवक का अस्पताल में बयान दर्ज कर आग की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में घायल युवक को खतरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.