शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- जजी कचहरी परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए और कचहरी परिसर में दिनभर गहमागहमी रही। कार्यक्रम के दौरान जिला जज विष्णु कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि वकील धैर्य बनाकार मेरे पास न्याय की उम्मीद से आता है तो आपको सफलता मिलेगी। आप लोगों ने मेरे खिलाफ 22 दिन धरना प्रदर्शन किया और होना भी चाहिए। इससे मुझे ये पता चल जाता है कि कौन मीठा है और कौन नमकीन। मैं पूरी तरह से न्याय दिलाने की कोशिश करूंगा शीघ्र ही जजों के लिए नई बिल्डिंग निर्माण शुरू किया जाएगा। वर्तमान में कैंपस में सारे काम लगभग पूरे किए जा चुके हैं। इससे...