हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वकालत की पढ़ाई कर रही एक युवती ने बदले की भावना से अधिवक्ता को अपने भाई से पिटवा दिया। वजह यह थी कि दो दिन पहले युवती की अधिवक्ता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शनिवार को युवती अपने भाई को साथ लेकर आई और जजी कोर्ट के बाहर अधिवक्ता को बुलाकर पिटवा दिया। घायल अधिवक्ता का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना से गुस्साए अधिवक्ताओं ने दो घंटे भोटिया पड़ाव चौकी का घेराव किया। पुलिस ने मारपीट के आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.