लोहरदगा, अक्टूबर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। जिले में फिर एक बार सदर अस्पताल प्रबंधक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां इलाज के लिए आईं गर्भवती जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। गर्भवती महिला की मौत से जिला में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खुल गई है। जानकारी के अनुसार लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवदी गांव के रहने वाले मंगरू उरांव की 28 वर्षीय पत्नी इन्की‌ कुमारी को शुक्रवार दोपहर लेबर (प्रसव) पेन शुरू हुआ था। इसके बाद सहिया की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा ले जाया गया। इन्की की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। जब मरीज सदर अस्पताल पहुंचीं, तो डाक्टर नहीं थे। नर्सों द्वारा जांच कर गर्भ में ही नवजात की मरने की सूचना दी गई। साथ में उ...