बांदा, फरवरी 4 -- बांदा। संवाददाता शहर के महाराणा प्रताप स्थित एक निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप है कि ठीक करने का दावा कर डॉक्टर उनसे पैसे खींचती रहीं। कहने पर भी डिस्चार्ज नहीं किया। जब हालत बिगड़ी तो कानपुर रेफर कर दिया। वहां जच्चा-बच्चा दोनों की सांसें थम गईं। डीएम के यहां शिकायत पहुंचने के बाद सीएमओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। चिल्ला थाना के पपरेंदा गांव निवासी समेल सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी हीरा कुमारी गर्भवती थी। उन्होंने शुरुआत से नरैनी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी का इलाज कराया। नौवें महीने में अल्ट्रासाउंड कराया तो चार प्वाइंट पीलिया निकला। डाक्टर ने दो दिन मरीज को भर्ती करने की सलाह दी। महिला डाक्टर ने ठीक करने की गारंटी लेकर भर्ती करा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.