शामली, मार्च 26 -- ग्राम पंचायत चौसाना ने स्वच्छता अभियान के तहत कस्बे में व्यापक सफाई अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान में जेसीबी मशीन और सफाई कर्मियों की सहायता से कई मोहल्लों में जमा कूड़ा-कचरे को हटाकर सफाई कराई गईं। लम्बे समय से जगह जगह गंदगी की शिकायते एंव लोगो का विरोध हो रहा था। जिसके बाद पंचायत विभाग की नींद टूटी और जेसीबी मशीने सफाई को गांव मे पहुॅची।जिसके बाद गली मौहल्लो की रंगत बदल गईं। मंगलवार को पंचायत विभाग की ओर से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य बाजार, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाई और कचरा एकत्रित किया। इसके अलावा, जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों किनारे पड़े कूड़े और जलभराव वाले स्थानों की सफाई की गई। कस्बे के प्रमुख क्षेत्रों जैसे बस स्टैंड, मुख्य चौराहा, मंदिर परिसर और स्कूलों के आसपास विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.