मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- सरैया। बसंतपुर पट्टी स्थित जगरनाथ स्वामी मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर रामार्चा महायज्ञ हुआ। यज्ञ मंडप में भगवान राम दरबार की मूर्ति स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान कराया गया। आचार्य दिवाकर ओझा, आचार्य धीरज मिश्र, आचार्य रंजीत ओझा तथा आचार्य कृष्णमोहन मिश्र के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान पंडित अरविंद मिश्र एवं पंडित अशोक मिश्र ने यज्ञ की पूर्णाहुति कराई। कार्यक्रम में महाआरती, धर्म ध्वजारोहण, हवन एवं महाप्रसाद के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञाचार्य पंडित दिवाकर ओझा ने बताया कि रामार्चा महायज्ञ कलियुग के संताप से मुक्ति दिलाने वाला महाविधान है, जिसका फल हजारों अश्वमेध यज्ञ के समान होता है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डीएन राय, सुरेंद्र रजक, संतोष कुमार, विजय कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, जुगनू सिंह...