गोपालगंज, मार्च 29 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव में शुक्रवार की देर रात इंस्टाग्राम डीपी लगाने के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला उसी गांव के हरेन्द्र राम की पत्नी कांति देवी है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के हरेन्द्र राम की पुत्री व रामबालक भगत की पुत्री आपस में दोस्त थी। एक लड़की ने दूसरे लड़की की तस्वीर को अपना इंस्टाग्राम डीपी लगा दी थी। इसी बात को पूछने हरेन्द्र राम की पत्नी कांति देवी अपनी बेटी के पास गई थी। जहां रामबालक भगत की पत्नी व पुत्री से उसका विवाद हो गया । जमकर मारपीट होने लगी। इस मारपीट में कांति देवी गिर गई व उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.