सासाराम, मार्च 16 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत बरना अमरथा बाल घने जंगल अमरपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मठ परिसर में शनिवार को मठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य के नेतृत्व में भगवान के भक्तों ने रंगोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान के दरबार में भक्तों ने एक दूसरे को रंग, अबीर व गुलाल लगा राधा कृष्ण के मधुर फाग गीतों के संगीतमय साज पर आनंद लेते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत होली का त्योहार सभी गांवों व बाजारों में धूमधाम से मनाया गया। युवक व युवतियों ने शनिवार दोपहर तक एक दूसरे पर गोबर-मिट्टी,पांकी, कदई, रंग व कालिख पोत होली खेली। कई अन्य चीजों को एक दूसरे पर डाल कर मधुर गीत व संगीत पर नाचते झूमते आनंद मनाया। स्थानीय बाजार के कचहरी मोड़ व चौक क्षेत्र में नवयुवकों की टोलियों ने कुर्ता-फाड़ होली खेली। रंगोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.