नई दिल्ली, जुलाई 2 -- ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर, हिंदू धर्म के चार पवित्र धाम में से एक माना जाता है। जगन्नाथ मंदिर भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है। लाखों लोगों की आस्था और विश्वास की डोर को संभलता यह मंदिर न सिर्फ अपने धार्मिक महत्व बल्कि कई रहस्यमयी मान्यताओं की वजह से भी काफी फेमस है। बता दें, आज भी पुरी के जगन्नाथ मंदिर के ऊपर से कोई पक्षी या विमान उड़कर नहीं जाते हैं। यह अनसुलझा रहस्य धार्मिक आस्था और वैज्ञानिक कारणों का मिश्रण है। लोग इस रहस्य के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों तरह के तर्क देते हैं। एक तरफ जहां धर्म से जुड़े लोग इसे भगवान जगन्नाथ की दैवीय शक्ति मानते हैं, वहीं वैज्ञान पर भरोसा जताने वाले लोग इसे प्राकृतिक और भौगोलिक कारणों से जोड़कर देखते हैं।धार्मिक कारण हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार,...