गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। वार्षिक जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा में 351 माता बहनें शामिल हुईं। सभी पीले वस्त्रों में सिर पर कलश लेकर शिव चौक से बी ब्लाक चंद्रशेखर पार्क, गणेश पुरी सी ब्लाक पीपल वाली गली व पुलिस चौकी से होते हुए शिव चौक पर पर पहुंचीं। यहां पर यात्रा संपन्न हुई रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयगारे लगाए। राजीव भाटी, युग गुर्जर, निलेश मित्तल, राधे श्याम बघेल, राधे श्याम, किरणपाल भाटी, शिवम व हर्ष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.