बलरामपुर, जनवरी 10 -- तुलसीपुर, संवाददाता। धर्म और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से देश के चारों धामों में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के संकल्प का प्रथम चरण शनिवार को प्रारंभ हुआ। कथा व्यास ऋषिदेव महाराज के नेतृत्व में तुलसीपुर के गायत्री मंदिर प्रांगण से 108 श्रद्धालुओं का जत्था श्री जगन्नाथ पुरी धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में विशेष धार्मिक उत्साह देखा गया। ऋषिदेव महाराज ने बताया कि उनके संकल्प के तहत श्री जगन्नाथ पुरी, बद्रीनाथ, द्वारका और रामेश्वरम धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण में पुरी धाम में 12 से 18 जनवरी तक कथा आयोजित होगी। इस यात्रा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.