चक्रधरपुर, फरवरी 9 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पिछले 48 घंटे से अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर मौजूद है और न ही नियमित स्वास्थ्यकर्मी। अस्पताल पूरी तरह फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रहा है, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब छत पर खेल रहा एक बच्चा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। स्थिति इतनी गंभीर रही कि घायल बच्चे को रेफर करने के लिए भी कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं था।इसी बीच कोचड़ा गांव की एक सहिया मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे भी इलाज के लिए जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...