चक्रधरपुर, फरवरी 8 -- जगन्नाथपुर संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बीते 24 घंटे से अधिक समय से स्वास्थ्य केंद्र में न तो कोई डॉक्टर मौजूद है और न ही पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मी, जिसके कारण दूर-दराज के गांवों से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर पूरी तरह वीरान नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। मरीज घंटों इंतजार करने के बाद भी जब किसी डॉक्टर या कर्मी को नहीं देख पा रहे हैं, तो उन्हें मजबूरी में घर लौटना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ भी मानी जा ...