रांची, जुलाई 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। जगन्नाथपुर रथमेला परिसर में मंगलवार को कला-संस्कृति विभाग की ओर से जगन्नाथ महोत्सव की शुरुआत हुई। इसमें विभिन्न कलादलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मेला घूमने आए लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के निदेशक आसिफ एकराम, पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री महावीर नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, देवदास विश्वकर्मा, मनपुरन नायक, राकेश रमन, बंदी उरांव, नंदलाल नायक ने दीप प्रज्जवलन और नगड़ा बजाकर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। रांची के कुंजवन के कलाकारों ने नागपुरी लोक नृत्य की पहली प्रस्तुति दी। दल का नेतृत्य किशोर नायक ने किया। इसके बाद खूंटी के स्टेप्स के कलाकारों ने सुखराम पाहन के नेतृत्व में मुंडारी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। मानभूम छऊ, कड़सा नृत्य, खेमटा नृत्य, पंचप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.