चाईबासा, फरवरी 14 -- चाईबासा। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र महुलडीया गाँव के उलीहातु टोला में 12 फरवरी को एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने महुलडीया गाँव के उलीहातु टोला निवासी सुरेश सिंकु को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर रफाएल मुर्मु ने बताया कि 12 फरवरी को महुलडीहा में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी । सूचना पर अविलंब आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर शव को अपना कब्जा में लिया। मृतक का नाम जोगना हेम्ब्रम का उम्र 27 था । वह टोटो थाना क्षेत्र के ग्राम- सान मृगलिण्डी पो०- जामडीह का रहने वाला था । इस संबंध में उसी गाँव के प्रधान हेम्ब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में कांड दर्ज किया गया और महुलडीहा के सुरेश सिंकु के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। तत्पश...