चाईबासा, अगस्त 14 -- जगन्नाथपुर । आजादी का उत्सव मनाने और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जगन्नाथपुर प्रखंड की ओर से बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष राई भूमिज के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर सिद्धिविनायक रोड, बास्टम टोली, नायक टोली, शिव मंदिर टोला, सिंह मार्केट, बस स्टैंड, राम मंदिर, बाजार चौक होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व...