चाईबासा, जून 21 -- जगन्नाथपुर।पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, विद्यालय के उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, सचिव संग्राम सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने महर्षि पतंजलि एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया l मौके पर मधु कोड़ा ने सर्वप्रथम सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि योग से शरीर ही नहीं मन भी स्वस्थ होता है। यह विश्व को भारत की एक अमूल्य देन है। आज विश्व भर में यह विभिन्न रूपों में प्रचलित है। योग हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग मन और शरीर, विचार और क्रिया की एकता का प्रतीक है। वहीं कोषाध्यक्ष ...