चाईबासा, सितम्बर 9 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे एक सड़क हादसे में महिला और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैरमसाई निवासी बीरान कुई काम समाप्त कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मैरमसाई पुलिया के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार मनोज सिंकू (निवासी - सर्बिल) ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला बीरान कुई और बाइक सवार मनोज सिंकू दोनों घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बीरान कुई का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया, वहीं मनोज सिंकू को हाथ, पैर और माथे में गंभी...