चाईबासा, जनवरी 21 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों बालू माफियाओं का आतंक चरम पर है। अवैध बालू उत्खनन और कारोबार न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि अब यह आम लोगों की जान और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। बालू से जुड़े अवैध धंधों के कारण पूर्व में भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन माफियाओं की दबंगई, लंबी पहुंच और अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के चलते उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ताजा मामला 19 जनवरी 2026 का है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मुंडूई गांव निवासी किसान गोवर्धन सरदार पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला किया। आरोप है कि बालू माफियाओं ने चार से पांच युवकों को भेजकर गोवर्धन सरदार की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई करवाई। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.