घाटशिला, दिसम्बर 18 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में मंगलवार की देर रात सुरेंद्र नायक के रसोई घर में आग लग जाने से एक बछिया की मौत हो गई, जबकि दो मवेशी जलकर बुरी तरह से झुलस गयी हैं। रसोई घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गये। इससे घर मालिक को हजारों का नुकसान हुआ है। सुरेंद्र नायक ने कहा कि मंगलवार की शाम खाना बनाने के बाद सभी लोग सोए हुए थे। उसके बाद आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बाहर के लोगों के चिल्लाने के बाद सभी लोग घर से बाहर आये और देखे कि आग तेज से जल रही थी। आनन-फानन में आग तेजी से फैल गया। बाल्टी से पानी मार कर आग को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आग तब तक फैल चुकी थी। इसी बीच किसी ने बाहरागोड़ा स्थित अग्निशमन केंद्र को सूचना देने के बाद अग्निशमन वाहन की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.