हरिद्वार, फरवरी 5 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। धामी ने उनको अंगवस्त्र भेंट किया और प्रदेश की खुशहाली, विकास एवं आध्यात्मिक उन्नति से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव, दर्जाधारी विनय रोहिला, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...