जहानाबाद, फरवरी 2 -- रतनी, निज संवाददाता अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 104 जयंती समारोह उनके पैतृक गांव शकूराबाद (कुरहारी )में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। जहां लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह उर्फ रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जगदेव बाबू शोषित ,वंचित,गरीब गुरबों के मसीहा थे। वे जीवन भर शोषण वंचितों के लिए लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री जिला कार्यकारिणी सदस्य शशि भूषण कुमार उर्फ़ गोपाल शर्मा ने कहा कि जगदेव बाबू एक व्यक्ति नहीं विचार थे, वे हमेशा गरीब गुरबों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहे। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष सह जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू को बिहार लेनिन कहा जाता है क्योंकि समाज...