पटना, फरवरी 2 -- पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार के लेनिन जगदेव प्रसाद की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। वे गरीब, शोषित और पिछड़ों के मसीहा थे। सोमवार को रालोमा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि जगदेव बाबू सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह विधायक माधव आनंद, विधायक स्नेहलता कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा, सिम्मी कुमारी, स्मृति कुमुद, अनिता कुशवाहा आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...