जहानाबाद, फरवरी 19 -- कुर्था, निज संवाददाता बिहार विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को कुर्था विधानसभा क्षेत्र के विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने समाजवादी नेता बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के जन्म दिवस 2 फरवरी को राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग सदन में उठाई। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित वर्गों की आवाज थे, इसलिए उनके जन्मदिवस को राज्य स्तर पर सम्मान दिया जाना आवश्यक है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि कुर्था प्रखंड परिसर में प्रत्येक वर्ष 2, 3 और 4 फरवरी को तीन दिवसीय जगदेव मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेले में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और कार्यक्रम में भाग लेते हैं। पप्पू कुमार वर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय ...