चमोली, दिसम्बर 3 -- पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन कर जगदीश प्रसाद को विभागीय परिषद का अध्यक्ष तथा निहारिका को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण, गढ़वाली लोकगीत, लोकनृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी भरत लाल बेरवाण ने किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, मृगंक मलासी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.