रांची, जून 12 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रदेश कांग्रेस के आदेशानुसार प्रखंड के चुतरूडीह गांव निवासी जगदीश चन्द्र महतो को रांची जिला ग्रामीण सोशल मीडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जगदीश चंद्र महतो लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया से जुड़े रहे हैं। इनके अनुभव से जिला कांग्रेस को प्रचार में धार मिलेगी। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश किरण महतो, प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह मुंडा और प्रदीप दास आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.