भागलपुर, जुलाई 3 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के सैनो, गंगटी, सोनूडीह सहित विभिन्न गांवों में बुधवार देर रात्रि से ही बिजली गायब हो गई। जिसके बाद सुबह करीब करीब साढ़े सात बजे बिजली आई। इसके बाद थोड़ी देर बाद फिर से जगदीशपुर और गोनूधाम ग्रीड में मेंटनेंस के काम को लेकर करीब तीन घंटे बिजली काट दी गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। साथ ही लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्ज, बच्चों की पढ़ाई, खाना बनाने सहित कई कार्यो में परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने बताया कि बुधवार रात्रि करीब साढ़े बारह बजे ही बिजली काट दी गई। सात घंटे बाद बुधवार सुबह बिजली आई । लोग अभी ठीक से काम कर भी नही पाया था कि फिर से तीन घंटे बिजली काट दी गई। वहीं जगदीशपुर क्षेत्र के कनीय अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि हाईटेंशन तार में खराबी आ गई थी। जिसे सुबह ...