भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले के जगदीशपुर अंचल में गैर-मजरूआ जमीन का दाखिल-खारिज किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। राज्य सरकार की ऐसी जमीन किसी भी स्थिति में किसी व्यक्ति के नाम पर दर्ज नहीं की जा सकती, बावजूद दो अलग-अलग खातों में कुल सात डिसमिल गैर-मजरूआ भूमि का म्यूटेशन कर दिया गया। मामले की पूरी जानकारी साक्ष्यों के साथ उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा को दी गई। उन्होंने इस पर गंभीरता दिखाते हुए जिला पदाधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, दाखिल-खारिज वाद संख्या 2955/2025-26 के तहत खाता संख्या 499, खेसरा संख्या 39 में 2 डिसमिल भूमि और वाद संख्या 2957/2025-26 के तहत खाता संख्या 428, खेसरा संख्या 36 में 5 डिसमिल भूमि का दाखिल-खारिज किया गया। यह पूरा खेल दूसरे अंचल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.