संतकबीरनगर, दिसम्बर 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक का ग्राम जगदीशपुर अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। टूटी सड़कें, चारो तरफ फैली गन्दगी, जाम नाली इस गांव की पहचान बन गई हैं। गांव मे जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव में शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरो का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी जाम रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बघौली ब्लाक के जगदीशपुर में ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार गांव के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। बरसात मे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करन...