भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी भागलपुर शाखा के चेयरमैन अशोक जीवराजका ने सोमवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को आवेदन सौंपकर जगदीशपुर अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार और म्यूटेशन में अनियमितता की शिकायत दर्ज की। आवेदन में पांच पीड़ितों की समस्याओं को दर्शाया गया था। चेयरमैन ने आवेदन के माध्यम से जनहित में राजस्व से संबंधित सुझाव भी दिए। इनमें नगर निगम क्षेत्र में मालगुजारी टैक्स खत्म करने, काबिल लगान वाले होल्डिंग में मालगुजारी टैक्स फिक्स करना, शहर में अंचाल कार्यालय की स्थापना, ऑनलाइन म्यूटेशन का निपटारा जैसे नौ मामले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...