भागलपुर, नवम्बर 1 -- गोराडीह संवाददाता भागलपुर-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सात घंटे भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान बैजानी से पुरैनी तक करीब छह किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सबसे अधिक बलुआचक और पुरैनी के पास जाम की स्थिति खराब थी। एक तो मौसम खराब के कारण दिनभर लगातार बारिश ऊपर से भयंकर जाम से लोग छह घंटे तक फंसे रहे। सबसे अधिक स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। कई निजी स्कूलों के बच्चे बस में भूखे प्यासे तड़पते रहे। छुट्टी होने के बाद जो बच्चे दोपहर दो बजे घर पहुंच जाते थे। जाम के कारण वे बच्चे रात आठ बजे घर पहुंचे। जाम की स्थिति ऐसी थी की परिजन भी बच्चों वाले बस तक नहीं पहुंच पा रहे थे। लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। उधर जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। रात आठ बजे के करीब काफी मशक्कत के बाद किसी तरह प्रशासन द्वारा जाम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.