नई दिल्ली, अगस्त 7 -- उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी नेता जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का मुद्दा उठा रहे हैं। गुरुवार को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूछा है कि धनखड़ को पद से 'क्यों हटाया' गया था। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25+25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा, 'इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ को अचानक हटाया क्यों गया था। और अब वह कहां हैं? भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने के बाद पार्टी समर्थन देने को लेकर कोई फैसला करेगी।' धनखड़ ने जुलाई में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर मॉनसून सत्र की शुरुआत में ही इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, धनखड़ इस्तीफे के बाद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.